• Sat. Apr 4th, 2026

    अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव कार्यक्रम

    अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव कार्यक्रम एन सी सी कैडेट्स द्वारा मनाया गया 

    दिनांक 07 नवंबर 2025 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में 77 यूके एन सी सी बटालियन अल्मोड़ा के तत्वाधान में वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में एन सी सी कैडेट्स ने वन्देमातरम सामूहिक गीत गया तथा वन्देमातरम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कैडेट भावना आर्या ने प्रथम’ कैडेट रिया बिष्ट ने द्वितीय कैडेट सुमन रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कैडेट हर्षिता सिजवाली ने प्रथम, कैडेट निकिता रावत ने द्वितीय कैडेट सुमन रावत ,एवं कैडेट प्रियंका उनियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट जी और विद्यालय के प्रधानानाचार्य श्री त्रिभुवन कुमार ने सी सी कैडेट्स को सम्बोधित किया और वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव कार्यक्रम में वन्देमातरम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त कैडेट्स को शुभकामनाये दी। इस कार्यक्रम में एन सी सी प्रभारी कैप्टेन विनोद कुमार एवं 77 यूके एन सी सी बटालियन अल्मोड़ा के नायक कैलाश चंद और विद्यालय के समस्त अध्यापक /अध्यापिकाएं और कर्मचारी उपस्तिथ रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *