X

अल्मोड़ा में यहाँ मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ फैली सनसनी

Almora news

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट तहसील के डबरा गाँव में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक, पदार्थ सड़क की झाड़ियों पाए गये 161 जलटिन राड मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ किये सीज विस्फोटक अधिनियम में किया मुकदमा

 

राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया । सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई।

आज दिनांक 21/11/2025 को बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है।

 https://youtube.com/shorts/IHp4fYzsd80?si=0AKV_w5HI6WmXt_p

उपरोक्त संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी उसे संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है।

 

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें, जांच में पुलिस टीम के सामने जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जाएगा।

…………..

अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर, सल्ट से भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जिलेटिन की 161 बेलनाकार छड़ें झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचीं। डॉग मौली और रैम्बो की मदद से विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में पहले स्थान से कुछ पैकेट और लगभग 15-20 फीट आगे दूसरे स्थान से और पैकेट बरामद हुए। कुल 161 पैकेट बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने सभी पैकेट एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखे और सील पैक कर दिए।

पूरे अभियान की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई और मौके पर ही बरामदगी की फर्द तैयार की गई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 एवं 288 बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री स्कूल परिसर तक कैसे पहुंची, किसने और क्यों यहां छिपाई, यह बड़ा सवाल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा कि स्कूल परिसर की झाड़ियों में विस्फोटक मिला है। किसने रखा, जांंच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

This post was published on 22/11/2025 1:39 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post