X

अल्मोड़ा में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं: जिलाधिकारी ने दिए क्रिकेट पिच निर्माण के निर्देश

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह आज डायट मैदान पहुंचे और खेल संभावनाओं का निरीक्षण करते हुए जिला खेल अधिकारी को मैदान में क्रिकेट पिच तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही दिशा और मंच देने की।जिलाधिकारी ने बताया कि डायट मैदान में क्रिकेट अभ्यास के लिए तीन पिचें बनाई जाएंगी, ताकि स्थानीय बच्चे नियमित अभ्यास कर सकें और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर पाएं।इसके बाद जिलाधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने जीआईसी मैदान का मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैदान के सुधारीकरण, सीमांकन और सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं में सुधार से स्कूली बच्चों की प्रतिभाएं निखर सकेंगी और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और पुराने व अनुपयोगी भवनों को तोड़ने तथा परिसर की इमारतों का सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यों का अवलोकन किया।इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रिंसिपल राजेश बिष्ट, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

This post was published on 27/11/2025 12:49 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post