दुःखद सूचना: एनयूजे उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की माता जी का निधन
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) की प्रदेश अध्यक्ष (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर की कुमाऊं प्रभारी) दया जोशी जी की माता जी का आज शाम हल्द्वानी में निधन हो गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) की प्रदेश अध्यक्ष (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर की कुमाऊं प्रभारी) दया जोशी जी की माता जी श्रीमती पार्वती लोहनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी के माताजी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
This post was published on 16/12/2025 3:19 PM