• Wed. Feb 11th, 2026

प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के आम चुनाव, जगदीश जोशी अध्यक्ष अशोक पांडे महासचिव बने

जगदीश जोशी अध्यक्ष, अशोक पांडे महासचिव बने

उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल और संतोष बिष्ट बने कोषाध्यक्ष 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए आम चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष चुने गए। जबकि महासचिव पद पर अशोक पांडे ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल ने शानदार जीत हासिल की जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट ने बाजी मारी। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में हुई। जबकि अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने आबजरवर की भूमिका निभाई। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग किया। क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक हरीश चंद्र भंडारी कार्यालय सचिव कपिल मल्होत्रा उप सचिव संस्थागत मोहित अधिकारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशन जोशी हिमांशु लटवाल चुने गए। क्लब के कुल 62 सदस्यों ने 56 ने मतदान में भाग लिया। इधर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार जताया। निर्वतमान कार्यकारिणी के सचिव रहे रमेश जोशी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया। इधर नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताया है। कहा है कि क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास किए जाएंगे। 

 

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *