5 हजार ईनामी वांटेड, नशा तस्कर को भतरौजखान पुलिस ने दबोचा
6 माह पूर्व गांजे से भरी आर्टिगा कार व साथी को छोडकर हो गया था फरार
देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
मामला- दिनांक-22.05.2025 को सौराल भतरौजखान के पास पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक आर्टिगा कार वा0स-UK-18TA1777 से 09 कट्टों में कुल 84 kg अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।जिसमे वाहन चालक अर्जुन जो रात के अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। वांछित अभियुक्त की तलाश/ गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
इस क्रम में दिनांक-19.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अ0स0-19/25 धारा- 8/20/60 NDPS के वांछित अभियुक्त अर्जुन उर्फ मोहित को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
अर्जुन उर्फ मोहित उम्र-19 वर्ष पुत्र होराम निवासी गढीनेगी, थाना कुण्डा जिला ऊधमसिंह नगर
भतरौजखान पुलिस टीम-
01- उपनिरीक्षक संजय जोशी
02- हे0का0 महेन्द्र पाल

