• Sat. Mar 28th, 2026

    Uttarakhand भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी का फोन उन्हें किसी अज्ञात नंबर से आया। प्रदेश अध्यक्ष की तहरीर पर कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी तहरीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को अज्ञात नंबर से उन्हें अपशब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि कई बार समझाने पर भी कि ‘इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है’, के बाद भी लगातार उनके निजी मोबाइल नंबर पर फोन करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

     

    जिससे उनकी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ जीवन को खतरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की ओर से उन्हें धमकीभरा फोन कराया जा रहा है।

     

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा साइबर सेल से मोबाइल नंबर का पता कराया जा रहा है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *