मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बनी रानीखेत की तोषिता पंवार

 

अल्मोड़ा, 29 दिसंबर 2025 (सूवि) मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बनी रानीखेत की तोषिता पंवार

 

जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत निवासी तोषिता पंवार की कहानी *मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना* के सफल क्रियान्वयन और युवाओं के आत्मनिर्भर बनने का सशक्त उदाहरण है। प्रोफेशनल ब्यूटी एंड मेकअप का कोर्स पूर्ण करने के बाद तोषिता पंवार स्वरोजगार के माध्यम से अपना भविष्य संवारना चाहती थी। इसी क्रम में उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त हुई, जिसने उनके सपनों को नई दिशा दी।

प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उन्हें पूरी प्रक्रिया में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संकलन में भी सहयोग किया गया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात तोषिता पंवार को रूपये 03 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ, ऋण प्राप्त होने के बाद उनके द्वारा गांधी चौक, रानीखेत में आकर्षक *Glam Studio By Toshita* शुरू किया गया जिसमें उनके द्वारा ब्राइडल मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, और स्क्नि ट्रीटमेंट जैसी सेवाएं शुरू की गयी। आज उनका व्यवसाय न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने दो अन्य स्थानीय लड़कियों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। वर्तमान में वे अपने व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 40 हजार से 50 हजार रुपये तक का लाभ अर्जित कर रहीं हैं।

तोषिता पंवार का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है और वे गर्व के साथ अपना व्यवसाय संचालित कर रहीं हैं। उनकी सफलता आज अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं।

यह सफलता की कहानी स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति के साथ युवाओं को रोजगार प्रदाता बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago