X

देवप्रयाग विकासखंड के पैंडूला श्रीकोट में भालू के हमले से ग्रामीण घायल

देवप्रयाग विकासखंड के पैंडूला श्रीकोट में भालू के हमले से ग्रामीण घायल 

देवप्रयाग विकासखंड के पैंडूला श्रीकोट में भालू के हमले से 55 वर्षीय ग्रामीण मुकेश बागड़ी गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की मदद से 108 द्वारा उनको श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुचाया गया। देवप्रयाग के समाजसेवी गणेश भट्ट ने बताया कि पिछले कई महीनों से पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों में तेजी आई है. जिस पर राज्य सरकार और वन विभाग को संवेदनशील तरीके से काम करने की जरुरत है।

कहा कि पैंडूला श्रीकोट में भालू के हमले से कृषक मुकेश बागड़ी के घायल होने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत श्रीकोट अस्पताल प्रशासन से इमरजेंसी स्थिति में इलाज और डॉक्टर के तैनाती की मांग की है। और टिहरी वन विभाग के अधिकारीयों से घायल व्यक्ति के इलाज के लिए त्वरित राहत राशि निर्गत करने की मांग की। जिस पर अधिकारीयों ने शुरुवाती इलाज हेतु 30% राहत राशि दो दिन के भीतर निर्गत कराने का आश्वासन दिया है।। ग्राम प्रधान रिंकू बागड़ी एवं ग्रामीणों द्वारा गंभीर अवस्था में घायल मुकेश बागड़ी को अस्पताल पहुचाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काम करते हुए अचानक भालू ने महिलाओं पर हमला बोला था जिसमे बीच बचाव करते हुए मुकेश बागड़ी के चेहरे पर भालू ने हमला कर दिया जिसमे उनका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीँ खबर लिखे जाने तक श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल प्रशासन द्वारा घायल ग्रामीण को हायर सेंटर को रेफर किये जाने की सूचना मिली है।

This post was published on 29/12/2025 3:51 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post