Categories: अल्मोड़ा

बंद घर से ताला तोड़कर आभूषण व नगदी पार करने वाले शातिर चोर को शिवान बिहार से धर दबोचा

कोतवाली अल्मोड़ा ने चोरी का किया खुलासा

 बंद घर से ताला तोड़कर आभूषण व नगदी पार करने वाले शातिर चोर को शिवान बिहार से धर दबोचा

 

मामला-

       दिनांक 18/12/2025 को हाल थपलिया अल्मोड़ा निवासी महेन्द्र देवड़ी सिंह देवड़ी द्वारा परिवार की अनुपस्थिति में किसी अज्ञात द्वारा ताला तोड़कर सोने के आभूषण व पर्स में रखे (लगभग 16000 रू0) चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 107/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) 331(4) बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*कार्यवाही-*

       देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

 

       अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा  गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

       पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन कर अथक प्रयास से दिनांक 31.12.2025 को अभियुक्त संजय तिवारी को शिवान बिहार से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर 07 ग्राम पीली धातु (सोना) व 4010 रुपये और 02 कम्बल बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

 संजय तिवारी उम्र- 49 वर्ष पुत्र स्व0 जगन्नाथ तिवारी निवासी-नथनपुर थाना गौतमनगर जिला-शिवान बिहार

 

बरामदगी-

07 ग्राम पीली धातु (सोना) व 4010 रुपये और 02 कम्बल 

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा-चौकी प्रभारी धारानौला

2. कानि0 राकेश खेतवाल

3. कानि0 गिरीश प्रसाद

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago