X

अल्मोड़ा: नशे की लत ने दो भाइयों को बनाया चोर, दोस्त संग मिलकर की चोरी, तीनों गिरफ्तार

शिवम बार रेस्टोरेंट के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने कड़ी मेहनत मशक्कत से बार में चोरी की घटना का खुलासा किया। 02 सगे भाईयों सहित 03 चोर गिरफ्तार, नगदी सहित चोरी का सामान बरामद किया

मामला-
दिनांक- 06.08.2023 को वादी हयात सिंह बिरोड़िया द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि दिनांक- 05.08.2023 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा शिवम बार रेस्टोरेंट के शटर का ताला तोड़कर बार से 12 बोतल बियर, 02 बोतल राँयल चैलेन्जर व्हीस्की शराब व गल्ला तोड़कर गल्ले से 15 हजार रुपये, एसबीआई की कार्ड स्वैप मशीन तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी किये गये है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 380/457 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र घटना का खुलासा कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

नशे की लत ने पहुचाया सलाखों के पीछे, बार का ताला तोड़कर दिया था घटना को अंजाम


पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घटना स्थल के आसपास व नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से एफआईआर पंजीकृत होने के 06 घण्टों के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पारस जोशी, लक्षित जोशी व आलोक कुमार उर्फ अक्कू को ब्राईट इन कार्नर करबला के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त 1- पारस जोशी के कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग से 03 बोतल बियर, एसबीआई की एक कार्ड स्वैप मशीन व 4750/-रुपये नगद 2-लक्षित जोशी के कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग से 03 बोतल बियर, 01 बोतल राँयल चैलेन्जर शराब व 3500/- रुपये नगद 3- आलोक कुमार उर्फ अक्कू के कब्जे से 2000/- रुपये बरामद करते हुए पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों में पारस जोशी व लक्षित जोशी दोनों ही सगे भाई है। जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे है। तीनों अभियुक्तगण नशे के आदि है।

गिरफ्तार अभियुक्त-


1-पारस जोशी, उम्र- 27 वर्ष पुत्र रमेश जोशी, निवासी निकट आईसीआईसीआई बैंक बक्शीखोला, थाना व जिला अल्मोड़ा
2-लक्षित जोशी, उम्र-25 वर्ष पुत्र रमेश जोशी, निवासी निकट आईसीआईसीआई बैंक बक्शीखोला, थाना व जिला अल्मोड़ा
3-आलोक कुमार उर्फ अक्कू, उम्र- 19 वर्ष पुत्र अशोक कुमार, निवासी नरसिंह बाड़ी चक्की के सामने, थाना व जिला अल्मोड़ा

बरामदगी- एसबीआई की एक कार्ड स्वैप मशीन, 06 बोतल बियर, 01 बोतल राँयल चैलेन्जर व्हीस्की शराब व 10,250 रुपये नगद


आपराधिक इतिहास-


1-एफआईआर न0- 13/2019, धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम पारस जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा
2-एफआईआर न0- 09/2020, धारा- 379/411 भादवि बनाम पारस जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा
3-एफआईआर न0- 10/2023, धारा- 380/411 भादवि बनाम पारस जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा
4-एफआईआर न0- 27/2023, धारा- 379/411 भादवि बनाम पारस जोशी, कोतवाली भवाली, जनपद नैनीताल
5-एफआईआर न0- 116/2021, धारा- 379/411 भादवि बनाम लक्षित जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा
6-एफआईआर न0- 04/2022, धारा- 394/411 भादवि बनाम लक्षित जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा
7-एफआईआर न0- 67/2013, धारा- 279/337/338/427 भादवि बनाम लक्षित जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा


पुलिस टीम-


1-एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, कोतवाली अल्मोड़ा
2-उ0नि0 बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी, कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा
4-कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा
5-होमगार्ड दीवान सिंह सांगा, कोतवाली अल्मोड़ा
6-होमगार्ड महिपाल सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा

This post was published on 07/08/2023 10:51 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post