Almora सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

बीते दिनों केली उत्तराखंड (kelly Uttrakhand) नाम से संचालित फेसबुक पेज पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संज्ञान लिया है। इस पोस्ट में फेसबुक संचालक ने उनकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड बेस अस्पताल में नहीं होने की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि जब वे अल्ट्रासाउंड कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां पर अल्ट्रासाउंड स्टाफ उपलब्ध नहीं था। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा से इस संबंध में जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त दिनांक को अल्ट्रासाउंड करने वाला डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) अवकाश पर था।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में ऐसा कोई तात्कालिक प्रकरण आता है तो आपसी समन्वय से संबंधित मरीज को तत्काल उपचारित किया जाए। यदि किसी अस्पताल में किसी कारण से सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही तो दोनों अस्पताल प्रबंधन एक इकाई के रूप में कार्य करते हुए आपसी समन्वय के साथ संबंधित मरीज को उपलब्ध सुविधा का लाभ दें।

 

 

जिला प्रशासन ने आम जन से अभी अपील की है, कि अल्मोड़ा मुख्यालय में दो बड़े अस्पताल संचालित हैं, जो जनता के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक अस्पताल में कोई सुविधा किसी कारण से उपलब्ध नहीं हो पा रही तो दूसरे अस्पताल में जाकर इलाज कराया जा सकता है, इसके लिए दोनों अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। चूंकि दोनों अस्पताल एक दूसरे के निकट ही स्थित हैं, इसलिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाने को रेफरल कहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago