X

Almora जिलाधिकारी ने मरीजों को रेफर किए जाने की सूचना के प्रति की चिंता व्यक्त

 

अल्मोड़ा 23 अक्तूबर, 2025 (सूवि) जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टर्स, उपलब्ध संसाधनों इत्यादि के संबंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने यूसेज चार्ज, 108 एम्बुलेंस समेत अन्य जानकारियां हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

मीडिया एवं अन्य माध्यमों से मरीजों को रेफर किए जाने की सूचना के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। इस समिति के अध्यक्ष स्वयं जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समिति जनपद भर के अस्पतालों से रेफर हुए मरीजों के केसों की मासिक समीक्षा करेगी। इस समीक्षा में रेफर के कारणों इत्यादि की जांच की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने सभी 108 एम्बुलेंस को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर 108 वाहनों की फिटनेस, सर्विस तथा अन्य तकनीकी परीक्षण किए जाएं। साथ ही कहा कि एंबुलेंस के चालकों को भी सतर्क रखा जाए।

जिलाधिकारी ने कि जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में एक एक हेल्प डेस्क बनाए जाने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश गड़कोटी समेत अन्य उपस्थित रहे।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

This post was published on 23/10/2025 1:47 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post