• Mon. Mar 30th, 2026

    SSJU उत्तराखंड विश्वविद्यालय महासंघ के पदाधिकारी द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के समस्त कार्मिक के साथ उत्तराखंड विश्वविद्यालय महासंघ के पदाधिकारी द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के गणित विभाग में किया। उक्त बैठक में परिसर के कर्मचारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा परिसर के कार्मिकों की समस्याओं के संबंध में महासंघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक का संचालन संगठन के महासचिव राजेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। श्री राणा द्वारा सबसे पहले उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्री प्रशांत मेहता एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री खीमानंद भट्ट, कोषाध्‍यक्ष श्री अनिल नेगी का परिसर के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। तत्क्रम में संवाद कार्यक्रम/बैठक में पेरिसर के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कार्मिकों की 85 पदों पर प डीपीसी करवाएं जाने की मांग की गई। संविदा/ दैनिक कार्मिकों के विनियमितीकरण के संबंध में तत्त्काल कार्यवाही किये जाने, परिसर के फार्मशिस्ट के पदनाम पर चर्चा, विश्व विद्यालय के कार्मिकों की समय प्रति डीपीसी एवम एसीपी संपादित किए जाने पर चर्चा की गई।

     उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियाँ द्वार चर्चा किये गये बिन्दुओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही शासन स्तर पर कार्यवाही किये जाने पर सहमति व्यक्ति की गई ।बैठक में क्रमः  हेमचंद पांडे,  कुलदीप उपाध्याय, प्रकाश सती,  देवेन्द्र सिंह पोखरिया,  त्रिलोक सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी,  केवलानंद पाठक,  आनंद सिंह बिष्ट,  अंशुमान पंत,  हरीश सिंह बिष्ट,  हेमलता अवस्थी, श्रीमती गीता रावत,  अनीता नयाल,  पूजा कमल आदि कर्मचारी/ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *