X

मेहरा स्पोर्ट्स के काव्य जोशी को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार

Screenshot

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग आयोजित हुआ। जिसका रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। 

 

मेहरा स्पोर्ट्स के काव्य जोशी को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार 

जानकारी के अनुसार इस क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने रानीखेत क्रिकेटर्स को छह विकेट से हराया। रानीखेत क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते 13.2 ओवर में 81 रन बनाए। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहरा क्रिकेटर्स ने 10.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेहरा स्पोर्ट्स के काव्य जोशी को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्लब केआरसी के मानवेंद्र यादव को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। 

 

इस अवसर पर उपस्थित जन

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, अनिल गोयल, प्रभात मेहरा, संजय मेहरा, अगस्त लाल साह, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, उप सचिव धीरज वर्मा, भूपेंद्र रावत, जयंत रौतेला, एसएसजे यूनिवर्सिटी के खेल अधिकारी लियाकत अली, विनोद कांडपाल, महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहें।

This post was published on 20/01/2026 2:30 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post