X

Uttarakhand: रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

News webfastnews

देहरादून से पहुंची विजिलेंस विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) भटवाड़ी के जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय से एक अमीन को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं टीम द्वारा आरोपी अमीन से पूछताछ जारी है।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी निवासी एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी कि सड़क निर्माण की जद में आई उसकी भूमि के कटान के मुआवजे के बदले अमीन द्वारा दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस विभाग ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

सोमवार सुबह करीब दस बजे, शिकायतकर्ता विजिलेंस टीम के निर्देश पर अमीन को रिश्वत देने पहुंचा। जैसे ही अमीन ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए।

 

बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम में तीन इंस्पेक्टर सहित कुल 10 से 11 अधिकारी शामिल थे। टीम द्वारा कार्यालय में ही शिकायतकर्ता और आरोपी अमीन से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी अमीन को विजिलेंस मुख्यालय देहरादून ले जाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This post was published on 22/01/2026 11:38 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post