• Sat. Mar 21st, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भेंट कर दी शुभकामनाएं

    पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भेंट कर दी शुभकामनाएं

    अल्मोड़ा-आज देर सायं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर पद्मभूषण सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है,यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और समाज हित के प्रति समर्पण का यथोचित सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांत निष्ठा,अनुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को यह सम्मान मिलने पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *