एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला हैं जारी
कल शाम भतरौजखान पुलिस ने 01 गांजा तस्कर धर दबोचा, लगभग 2 लाख से अधिक 09.358Kg गांजा बरामद
देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक- 26.01.2026 को भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा IMPCL फैक्ट्री मोहान के पास चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल UK18 M 2075 में सवार एक युवक के कब्जे से कुल – 09.358Kg गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटर साईकिल को सीज किया गया। तस्कर गांजा बाजपुर की ओर ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. पुष्पेन्द्रर उम्र- 24 वर्ष S/O चन्द्र पाल सिंह, निवासी- वार्ड न0- 9 मजरा बक्श, थाना- बाजपुर जिला- ऊधमसिंह नगर, हाल पता- काली माता मन्दिर के पास बन्नाखेडा, थाना- बाजपुर जिला- ऊधमसिंह नगर
बरामदगी- 09.358Kg गांजा बरामद।
कीमत- 2,33,950 रुपये।
पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा चौकी प्रभारी भौनखाल
2. कानि0 नीरज पाल थाना भतरौजखान
3. कानि0 देवेन्द्र प्रताप थाना भतरौजखान

