• Wed. Feb 11th, 2026

नैना देवी मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश का वीडियो वायरल

नैनीताल न्यूज़– विश्व प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर की पवित्रता और मर्यादा को लेकर एक विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग मंदिर परिसर के भीतर जूते पहनकर घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन परिवार मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर क्षेत्र से बाहर की ओर आते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पैरों में जूते हैं। जबकि मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले जूते उतारने के लिए स्पष्ट नियम हैं और इसके लिए शू-स्टैंड तथा कर्मचारी भी तैनात रहते हैं।

 

मंदिर परिसर में जूते पहनकर प्रवेश पूरी तरह वर्जित है, इसके बावजूद बिना रोक-टोक लोगों का अंदर घूमना मंदिर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियम सभी के लिए समान हैं, तो उनका सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

 

 

मां नैना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन मंदिर में किसी भी धर्म के व्यक्ति का जूते पहनकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर में सभी धर्मों के लोगों को प्रवेश की अनुमति है, बशर्ते वे मंदिर की मर्यादा और नियमों का पालन करें।

 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह मामला मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *