SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पहल पर आपसी सद्भाव सहयोग एवं मैत्री भाव बढ़ाने हेतु पुलिस तथा प्रेस एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन,
G.N.G. क्रिकेट मैदान कमलुआगांजा में खेले गए मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को 31 रनों से हराया,
कप्तान ने बनाए ताबड़तोड़ 21 रन, तो एसपी सिटी हल्द्वानी ने 02 विकेट किए अपने नाम,
बोले SSP हार जीत मायने नहीं, खेल से आपसी संबंध हुए मजबूत,
SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस एवं पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 01.02.2026 को पुलिस तथा प्रेस 11 के बीच G.N.G. क्रिकेट मैदान कमलुआगांजा में एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
पुलिस एकादश का नेतृत्व SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 तथा पत्रकार 11 का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया।
पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

पुलिस एकादश की तरफ से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश फर्त्याल तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। सुशील जोशी ने 31 रन बनाए, शुरुआती विकेट विकेट गिरने के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने मोर्चा संभाला, उन्होंने 21 रनों की शानदार तेज तर्रार पारी खेली, अंत में का0 सुनील टम्टा ने 34 रनो की विस्फोटक पारी खेलते हुए स्कोर को 175 रनों तक पहुंचाया।
प्रेस एकादश की तरफ से हर्ष रावत तथा संतोष जोशी सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 02-02 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य कठिन था मगर पत्रकार एकादश के हौसले बुलंद थे, लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस एकादश के शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद हर्ष रावत ने पारी को संभाला, उन्होंने शानदार 60 रन बनाए, लेकिन पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए, और 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
पुलिस एकादश की तरफ से *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 02 विकेट अपने नाम किए,* उनके अलावा उपनिरीक्षक अनीश अहमद ने 02 विकेट लिए।
पुलिस एकादश ने 31 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।
दोनों टीमों द्वारा खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया, तथा आपसी सद्भाव तथा सहयोग की भावना और विश्वास को और सुदृढ़ करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत किया गया।
एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार जीत खेल के दो पहलू है, जो हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, इस खेल से हमारे आपसी संबंध और विश्वास और अधिक मजबूत हुए है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतियोगिताएं होती रहेंगी।
पुलिस एकादश
एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 (C /WC), एसपी डॉ0 जगदीश चंद्रा (VC), एसपी श्री मनोज कत्याल, सीओ सिटी श्री अमित कुमार, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, निरीक्षक श्री विजय मेहता, निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार, थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी, उ0नि0 अनीस अहमद थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री जगदीप नेगी, का0 सुनील टम्टा,
प्रेस एकादश
संतोष जोशी (C), कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, अंकित शाह, हर्ष रावत, गणेश पांडे, दिनेश पांडे, पवन कुंवर, चंद्र प्रकाश, पंकज पांडे, तारा दत्त जोशी, राकेश रावत, योगेश शर्मा,

