• Mon. Feb 23rd, 2026

    मानिला क्षेत्र में मंदिरों पर चोरों का हमला, माता मंदिर से घंटियां व दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी

    भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील भिकियासैंण क्षेत्र के नैलवाल पाली स्थित माता मंदिर में विगत रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की घंटियां व दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

    ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक माह के भीतर आस-पास के कई मंदिरों में भी इसी प्रकार की चोरियां हो चुकी हैं। इनमें प्रमुख रूप से कनगाड़ी गांव का मंदिर, नैलवाल पाली इंटर कॉलेज के ऊपर स्थित सिद्धी बाबा मंदिर व कैनाबाग शिव मंदिर, नैलवाल पाली शामिल रहे। इन सभी मंदिरों में लगभग एक माह पूर्व भी चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनकी मौखिक सूचना ग्रामवासियों द्वारा प्रशासन को दी गई थी। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र की जनता में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं स्थानीय कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं, और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा रही हैं। देवी मंदिर समिति नैलवाल पाली के सदस्य हरीदत्त नैलवाल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर सघन जांच की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    ग्रामीणों ने इस क्रम मे आजसोमवार को तहसीलदार रवि शाहको ज्ञापन सौप कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की अपील की है। इस मौके पर कमल नैनवाल, प्रताप सिंह मेहरा, आनंद नैनवाल, हरीश चंद्र, लक्ष्मण सिंह, बालम सिंह, कमला देवी, कविता नैनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य खीमा देवी, पुष्कर अस्वाल गोविंद सिंह शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    2