मार्च 2026 मासिक राशिफल: जाने मेष से लेकर मीन राशि की स्थिति
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 का महीना अपनी मेहनत और साहस को नए स्तर तक पहुंचाने का है। इसे उद्यमिता और साहस से भरा महीना भी कहा जा सकता है। कारोबार में तथा नौकरीपेशा को आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन आपको अपनी योजनाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। यह नई ऊर्जा और एक्शन का समय रहेगा। मार्च में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई शुरुआत के योग हैं। धन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम तथा पारिवारिक रिश्तों में स्पष्ट बातचीत फायदेमंद रहेगी। छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा। कुल मिलाकर यह माह अच्छा कहा जा सकता है।
2. वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए यह महीना अपने लक्ष्यों को ध्यान से तय करने का है। मार्च 2026 में वित्तीय और व्यक्तिगत संतुलन बनाए रखना अतिआवश्यक होगा। इस महीने आपको पैसों के मामलों में भी सूझबूझ से काम करना होगा, लेकिन अपने व्यक्तिगत रिश्तों पर भी समय देना जरूरी होगा। धैर्य और स्थिरता से सफलता वाला यह महीना आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा है। नौकरीपेशा के काम में गति धीमी रहेगी, लेकिन प्रगति अवश्य होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, इस माह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। रोमांस के लिए समय ठीक ही कहा जा सकता है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 सामाजिक जीवन, करियर में वृद्धि और व्यावसायिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण महीना साबित होने वाला है। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस माह आपके नेटवर्किंग कौशल से आपको फायदा हो सकता है, इसके जरिये आपका संवाद बढ़ेगा, जिससे नेटवर्किंग से अच्छा धनलाभ कमाएंगे। छात्रों तथा करियर बनाने के इच्छुक लोगों को इस समय करियर में नए मौके मिल सकते हैं। मित्रों और संपर्कों से फायदा होगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, लेकिन पारिवारिक वाद-विवाद से बचें। घर के बुजुर्गों के सेहत का ध्यान इस माह खासकर रखना होगा।
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए मार्च 2026 का यह महीना भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और परिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का है। साथ ही, इस महीने कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपको मानसिक शांति दिला सकते हैं। इस माह प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन जरूरी होगा। घर-परिवार पर आपका ध्यान बढ़ेगा। नौकरीपेशा के करियर में इस माह बदलाव के संकेत हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अतिभावनाओं में बहकर फैसले न लें। घर में बड़ों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदी भी इस माह संभव है। कुल मिलाकर माह लाभकारी हो सकता है।
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन सपनों को साकार करने का समय है जिन्हें वे लंबे समय से देख रहे थे। इस महीने के दौरान आपके प्रयासों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। यह आपके लिए नेतृत्व और पहचान का महीना बनेगा। मार्च माह में आपकी प्रतिभा सामने आएगी। मार्च 2026 में नौकरीपेशा और बिजनेसमैन को प्रशंसा मिलेगी तथा अच्छा धनलाभ होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या प्लॉट खरीदी पर इस माह धन निवेश कर सकते हैं, लेकिन आपको सलाह हैं कि बाहर के दूसरे बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्र वर्ग इस माह पढ़ाई के मामले में अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। परिवारजन संग यह माह बहुत अच्छा बीतेगा तथा पारिवारिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 का महीना अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर ध्यान केंद्रित करने का है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ मामलों में तनाव आ सकता है, लेकिन यह समय आपके आत्मविकास के लिए उपयुक्त साबित होगा। कारोबारी तथा शेयर बाजार से जुड़ें लोग भी योजना और अनुशासन से लाभ कमाएंगे, बशर्ते अपने काम पर पूरी नजर बनाए रखें। जॉब के कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारी वर्ग साझेदारी में सावधानी रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आप स्वयं भी अपनी दिनचर्या सुधारें। प्रेम संबंधों के लिहाज से मार्च का महीना ठीक कहा जा सकता है। किसी भी बाहरी अफवाह से रिश्तों में दरार न आने दें।ALSO READ: कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सामाजिक जीवन में बदलाव और रिश्तों में सुधार का है। आपके रिश्तों में नया रंग और ऊर्जा आ सकती है, और आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिए यह महीना यादगार रहेगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। छात्रों की कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। इस माह पारिवारिक रिश्तों और कार्य के संतुलन पर फोकस बना रहेगा। आपको करियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारी तथा शेयर मार्केट से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 का महीना आर्थिक उन्नति और करियर में सुधार का है। नौकरी कर रहे लोगों को कुछ नए पेशेवर अवसर सामने आ सकते हैं, और आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। जॉब वालों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भी मेहनत का पूरा फल मिलने के चांसेज है। व्यापारी वर्ग के काम में स्थिर प्रगति होगी। इस माह आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप इन्हें संभाल लेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कठिन से कठिन कार्यों को अपनी सूझबूझ से हल कर लेंगे। रुके हुए सरकारी काम भी इस महीने पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से मार्च का महीना अच्छा कहा जा सकता है।
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना व्यक्तिगत विकास और आत्मान्वेषण का है। मार्च 2026 के इस समयावधि में कुछ कारोबारी यात्रा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो आपकी सोच और दृष्टिकोण को नया आयाम देंगे। नौकरीपेशा के लिए निर्णायक बदलाव का समय रहेगा। साथ ही मार्च 2026 में आपको करियर में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कारोबार तथा निवेश क्षेत्र से अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमीजनों को सलाह है कि वे इस माह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक रिश्तों हेतु समय ठीक रहेगा। कुल मिलाकर मार्च माह अच्छा साबित होने वाला है।
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 का महीना उनके करियर में लंबे समय से चले आ रहे लक्ष्यों को प्राप्त करने का है। नौकरीपेशा हेतु यह समय अपनी मेहनत और समर्पण से आपके सपनों को हकीकत में बदलने का है। आपको कार्यक्षेत्र पर नए विचार और नई दिशा मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को भी नवाचार और क्रिएटिविटी से लाभ प्राप्त होगा। कुछ लोगों के करियर में इस माह बदलाव भी संभव है। प्रेम संबंधों में तनाव से बचना अच्छा रहेगा। मार्च माह में आपको मित्रों तथा परिवारजनों से सहयोग मिलेगा। इस माह फालतू धन न करें तथा खर्च भी सोच-समझकर करें।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 का महीना एक नई शुरुआत का है। इस महीने आप अपनी मानसिक सीमाओं को चुनौती देंगे और कार्यक्षेत्र में नए विचारों को अपनाएंगे, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और पदोन्नति तथा वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा और व्यापार का विस्तार होने के योग भी है। इस माह शिक्षा, विदेश या यात्रा से जुड़े मामलों में विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। करियर में उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन सुखद बना रहेगा। स्वयं तथा परिवारजन का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस माह शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ के योग है।
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए मार्च 2026 का महीना रचनात्मकता से भरा हुआ है। इस समय आप अपनी अंतरात्मा से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जो आपके जीवन, करियर तथा प्रेम में नए और उत्साहजनक मोड़ ला सकता है। छात्रों के लिए भी आत्मविश्वास और पढ़ाई के हिसाब से यह महीना बहुत खास है। कारोबार में नए काम की शुरुआत के योग हैं। प्रेम और करियर दोनों में सकारात्मक परिणाम इस माह आपको मिल सकते हैं। इस महीने नौकरीपेशा तथा कारोबारियों को अपने निर्णयों को सही समय और परिस्थिति के अनुसार लेना होंगे, ताकि अपनी सकारात्मक सोच से आप हर चुनौती को पार करें।
