नैनीताल में अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एस.एस.पी. के नेतृत्व में कार्रवाई जारी अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
FIR संख्या :- 20/2026
धारा :- 60 आबकारी अधिनियम
दिनांक घटना :- 01.03.2026
वादी :-अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल
संक्षिप्त विवरण :-
डॉ0 मंजूनाथ टी.सी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर, के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान ग्राम धमोला क्षेत्र से अभियुक्ता उत्तरा कुमारी पत्नी – नीलू मसीह निवासी – ग्राम धमोला, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल उम्र – 37 वर्ष
को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते समय गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 20/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी :
▪ 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी टीम :
अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह
कानि० 466 मिथुन कुमार
महिला कानि० 146 साजया अख्तर
महिला कानि० 265 उमा नेगी
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
