24-25 मार्च को अल्मोड़ा में आयोजित होगा 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान कार्यक्रम
33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान
प्रिय साथियों,
जन संघर्षों और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले साथी उमेश डोभाल की स्मृति में आयोजित 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान कार्यक्रम दिनांक 24–25 मार्च 2026 को जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आपका हार्दिक स्वागत है।
ज्ञात हो कि प्रखर जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले उमेश डोभाल की 25 मार्च 1988 को पौड़ी में निर्मम हत्या कर दी गई थी और उनका शव भी गायब कर दिया गया था। इस घटना के खिलाफ उत्तराखंड सहित पूरे देश में व्यापक जनआंदोलन और प्रतिरोध खड़े हुए, जो आज भी विभिन्न रूपों में जारी हैं। दुर्भाग्यवश, इन वर्षों में परिस्थितियों में अपेक्षित मौलिक परिवर्तन नहीं दिखता।
इन्हीं सवालों पर विमर्श और जनपक्षीय समाज व पत्रकारिता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस स्मृति सम्मान का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम विवरण:
📍 24 मार्च 2026
– प्रातः 11:30 बजे: गांधी पार्क, अल्मोड़ा से सांस्कृतिक जुलूस
– तत्पश्चात: आयोजन स्थल पर उत्तराखंड संवाद — जिसमें राज्य और देश के जमीनी हालातों पर संघर्षशील साथियों एवं प्रबुद्ध जनों के बीच विचार-विमर्श
📍 25 मार्च 2026
– प्रातः 10:00 बजे: स्मृति सम्मान समारोह
कार्यक्रमों की यह श्रृंखला 25 मार्च तक जारी रहेगी।
बाहर से आने वाले साथियों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। अतः कृपया अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में सूचित करने का कष्ट करें।
आपसे विनम्र आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जनपक्षीय पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
सादर,
निवेदक:
उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह समिति, अल्मोड़ा
उमेश डोभाल समिति ट्रस्ट, पौड़ी
संपर्क: 9415014980, 7017981710, 9412930816, 9412092159, 9412045010, 9412100239, 9012768777

