• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुगबाज में बौद्धिक संपदा अधिकारपर चौथी व्याख्यान माला का आयोजन

    ByD S Sijwali

    Mar 22, 2026

    अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुगबाज में बौद्धिक संपदा अधिकारपर चौथी व्याख्यान माला का आयोजन

    अल्मोड़ा। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय गुरुगबाज अल्मोडा में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) सैल के अन्तर्गत -चौथी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। IPR के तहत कॉपीराइट पर विचार विमर्श एवं चर्चा की गयी।

     कार्यक्रम संयोजिका डा0 मंजू चन्द्रा ने मुख्य अतिथि प्रो० R.A सिंह, कानूनी सलाहकार एडवोकेट प्रेम आर्या कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही।

    हिमांशु गोयल (UCOST) देहरादून एंव महा० प्राचार्य द्वाठ मनोज भोज का आनलाइन व्याख्यान में हार्दिक स्वागत एंव अभिनन्दन किया, साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र कुमार, जसवीर सिंह व हिमांशु पंत एवं कई छात्र-छात्राएं और शोधार्थि (I PR) व्याख्यान में ऑनलाईन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महा० प्राचार्य डा0 मनोज भोज ने की। प्रो० राम अवतार सिंह प्राचार्य पी० जी० कालेज कर्णप्रयाग चमोली एंव (UCOST) देहराइन से हिमांशु गोयल द्वारा कॉपीराईट को बहुत ही सरल व सहज रूप से विद्यार्थियों के सम्मुख रखा। कार्यक्रम संयोजक डा0 मंजू चन्द्रा ने सभी को कॉपीराइट के प्रति सजग रहने एवं (UPR) का सम्मान करने की अपील की।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *