• Fri. Mar 27th, 2026

    बेकाबू होकर पलटी बस , 10 यात्री घायल; ज्योलीकोट रोड पर मचा हड़कंप

    Byswati tewari

    Mar 27, 2026

    बेकाबू होकर पलटी बस , 10 यात्री घायल; ज्योलीकोट रोड पर मचा हड़कंप

    नैनीताल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना भवाली से लगभग 5 किलोमीटर दूर ज्योलीकोट रोड स्थित भूमिधार मंदिर के पास हुई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *