• Mon. Mar 30th, 2026

    Haridwar मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 6 की मौत

    उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। भगदड़ आज सुबह मची, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर आई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है और बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है।

    क्यों मची मंदिर में भगदड़?

    आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के करंट की वजह से मची। दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। आज सुबह भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी। ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है। वहीं मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई।

    धामी ने एक्स पर लिखा, “एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।”

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *