डेस्क ।हिमाचल में भारी बारिश से मंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत काशन के गांव जड़ोन में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां पंचायत प्रधान खेम सिंह के मकान पर लैंडस्लाइड से घर सहित परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए.
जानकारी के अनुसार खेम सिंह के 2 मंजिला मकान में परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात को पहाड़ी धंसने से एक ही परिवार के 7 लोग दब गए. जानकारी के मुताबिक काशन पंचायत के प्रधान खेम सिंह के पक्के मकान पर घर के पीछे से पहाड़ से मलबा गिरा,जिसमें परिवार के सदस्य दब गए.
गांव सहित आसपास के गांव के लोग सूचना मिलने पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. रेस्क्यू टीम अभी तक नहीं पहुंच पाई है. वहीं, उपमंडल में दर्जनों जगह भारी लैंडस्लाइड होने से कई सड़के बंद हो गई. वहीं, गोहर प्रशासन के एक अधिकारी भी सड़क मार्ग बाधित होने से फंस गए है. लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन सड़कों को बहाल करने का प्रयास कर रही है.
