• Sat. Mar 21st, 2026

    शादियों के सीजन से पहले 700 किलो संदिग्ध पनीर

    शादियों के सीजन से पहले 700 किलो संदिग्ध पनीर हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, खेत में दफ्न किया गया

     

    मंगलौर।

    शादियों के सीजन के मद्देनज़र देहरादून ले जाया जा रहा 700 किलो संदिग्ध पनीर हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त कर खेत में दफ्न करा दिया। यह पनीर एक बिना नंबर प्लेट वाले वाहन में ले जाया जा रहा था, न तो बिल मौजूद था, न ही फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट। पुलिस के मुताबिक मौके पर पकड़े गए चालक से पूछताछ की जा रही है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर की गई जांच में प्रथमदृष्टया यह पनीर खाद्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि यह पनीर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में विवाह समारोहों में इस्तेमाल किया जाना था, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की सेहत जोखिम में पड़ सकती थी।

    मुख्य तथ्य:

     

    700 किलो संदिग्ध गुणवत्ता वाला पनीर बरामद

    बिना नंबर प्लेट वाहन से किया जा रहा था परिवहन

    कोई बिल या फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं मिला

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मानकों के विपरीत बताया

    हरिद्वार पुलिस ने मौके पर कराया दफ्न

    स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यह पनीर कम दाम पर होटलों और कैटरिंग समूहों को आपूर्ति करने की योजना थी। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग अब यह जांच कर रहे हैं कि यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन की संलिप्तता है।

     

     

    ➡️ पुलिस ने खाद्य आपूर्ति से जुड़े व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है कि बिना मानक और प्रमाणन के खाद्य पदार्थ सप्लाई करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    इस कार्रवाई को शादी सीजन में जनस्वास्थ्य की बड़ी सुरक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *