• Wed. Feb 11th, 2026

वर्णिका विजेता भी उपविजेता भी, सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने मारी बाजी

प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा जी ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

सातवीं  लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक अल्मोड़ा स्कूल की वर्णिका  डालाकोटी विजेता एवं वर्णिका भोज उपविजेता बनी।

कल रविवार को विकास होटल डोलमार हलद्वानी में आयोजित 7वी लिटिल मास्टर शतरंज़ प्रतियोगिता’ में
बालिका वर्ग में शारदा पत्लिक स्कूल छात्रा वर्णिका डालाकोटी प्रथम स्थान एवं वर्णिका भोज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ किया। तृतीय स्थान पर हलद्वानी की छात्रा इरिका बंगा रही। प्रतियोगिता नीरज साह की टीम द्वारा आयोजित किया गया था।

इसके साथ ही ओपन वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र देवाशीष साह, ईशान शर्मा, जागृत कांडपाल, खाने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा जी ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही प्रधानाचार्या जी ने यह भी अवगत कराया है कि विद्यालय, में, ‘खेल अकादमी’ भी ओपन हो चुका है। जिसमें, तैराकी, हॉकी, टेबल टेनिस शतरंज, फुटबॉल, योगा, ताइक्वांडो, आदि गतिविधिया प्रमुख है, एवं इन गतिविधियो में स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा शाकवार ‘जनपद राज्य, एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। खेल अकादमी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ दूसरे विद्यालय के विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *