• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि0 के शुद्ध लाभ में 82% की वृद्धि एवं नेट एनपीए शून्य

    अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि0 की 32वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक दिनांक 17 सितम्बर 2023 को होटल सुनीता, मालरोड, अल्मोडा में सम्पन्न हुई। बैंक अध्यक्ष सी.ए. महेश चन्द्र जोशी जी ने आगन्तुक सभी सामान्य निकाय प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैंक प्रबन्ध निदेशक / सीईओ पी०सी० तिवारी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति सम्बन्धित उपलब्धियों से अवगत कराया। बैंक प्रबन्ध निदेशक / सीईओ पी०सी० तिवारी द्वारा निदेशक मण्डल की रिपोर्ट पढ़ते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में बैंक की कार्यशील पूँजी में पिछले वर्ष की तुलना में र₹ 248.30 करोड़ की वृद्धि होकर र 390414 करोड़ हो गयी है। निक्षेपों में पिछले वर्ष की तुलना में र 175.44 करोड़ की वृद्धि होकर ₹ 3208.32 करोड तथा ऋण व अग्रिमों में गत वर्ष की तुलना में अधिक ऋण वितरित करने के बावजूद अच्छी वसूली हुई और रू० 233.31 करोड़ की वृद्धि होकर रू0 1532.51 करोड़ का ऋण लगा रहा। बैंक की निजी पूँजी र 590.10 करोड़ हो गई है। बैंक का नेट एन०पी०ए० शून्य है। बैंक द्वारा अपने कुल ऋण का लगभग 68. 74 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को वितरित कर देश की प्रगति में सराहनीय योगदान दिया है। इस प्रकार बैंक ने अभूतपूर्व प्रगति की है। बैंक प्रबन्धक निदेशक / सीईओ द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड है तथा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बैंक की 31 मार्च 2023 को कुल 50 शाखाएं कार्यरत हैं एवं शीघ्र ही 5 नयी शाखाऐं क्रमश: डीडीहाट, दन्या, सोमेश्वर, चौखुटिया एवं रूद्रपुर में खुलने जा रही हैं। बैंक द्वारा वर्ष 2024 तक अपना कार्य व्यवसाय ₹6000.00 करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैंक द्वारा उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को अधिक से अधिक प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार देकर प्रदेश तथा देश की प्रगति में योगदान दिया जा रहा है।

    वित्तीय वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ ₹ 3017.96 लाख रहा, जो विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 में अर्जित शुद्ध लाभ र 1664.64 लाख के सापेक्ष 82 % अधिक है। बैंक प्रबन्धन द्वारा वर्तमान वर्ष में अपने अंशधारकों को 10 % की दर से लाभांश देने का निर्णय लिया है।

    बैंक द्वारा 31.03.2023 तक ₹ 165432 करोड़ की धनराशि सरकारी प्रतिभूतियों में भारतीय रिजर्व बैंक के पास विनियोजित

    की गयी है। आधुनिक बैंकिंग सेवा की आवश्यकता व सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपका बैंक ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर यथा सम्भव सुविधाएं प्रदान कर रहा है। ग्राहकों को भारत के लगभग समस्त शहरों में ड्राफ्ट निर्गत की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के अन्तर्गत वर्तमान में अल्मोड़ा में दो, रानीखेत बागेश्वर, द्वाराहाट, पिथौरागढ़ रूद्रपुर, रामनगर सितारगंज खटीमा, ऋषिकेश, रायवाला, कोटद्वार, हरिद्वार, श्रीनगर रुड़की, गरूड़ कालाढूगी तथा गदरपुर में एक-एक, देहरादून में दो हल्द्वानी में पांच कुल छब्बीस ए.टी.एम. की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करायी जा रही है तथा चार नये एटीएम कमश चौखुटिया सोमेश्वर, दन्या व रूद्रपुर में स्थापित किये जाने प्रस्तावित हैं। आपको यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपका बैंक उत्तराखण्ड का प्रथम सहकारी क्षेत्र का बैंक है जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का प्रत्यक्ष सदस्य है। एनपीसीआई के माध्यम से बैंक के ग्राहक एनपीसीआई सदस्य बैंकों के एटीएम तथा सम्पूर्ण भारत में प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) टर्मिनल का प्रयोग बैंक के कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिये बैंक आधुनिक सेवा ई-कॉमर्स प्रदान कर रहा है, जिससे एटीएएम कार्डधारक कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं। इसके माध्यम से बिलों का भुगतान, भारतीय जीवन बीमा की किस्तों का भुगतान मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज आदि किया जा सकता है। आशा है कि इस सुविधा से बैंक के ग्राहक लाभान्वित हो रहे होंगे। बैंक आरटीजीएस ईसीएस का भी प्रत्यक्ष सदस्य है। इसके अलावा कार्ड के माध्यम से लगभग रू एक हजार का नकद आहरण भी किया जा सकता है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को जारटीजीएस. एनईएफटी पीएफएमएस एवं एसएमएस की सुविधा प्रदान की जा रही है। बैंक आरटीजीएस व ईसीएस के डायरेक्ट मैम्बर के रूप में कार्य कर रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को QR कोड एवं Branch IMPS की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। संचालक मण्डल द्वारा बैंक को और अधिक आधुनिक सुविधाऐं युक्त बनाये जाने हेतु प्रयास जारी है। बैंक ग्राहकों को आधुनिकतम सुविधा प्रदान किये जाने हेतु कृत संकल्प हैं। इसलिए ग्राहकों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने हेतु नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का और अधिक उपयोग करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹ 11.05 करोड़ का अग्रिम आयकर जमा किया गया है। इससे स्पष्ट है कि बैंक द्वारा देश की प्रगति में राजस्व वृद्धि कर महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है।

    अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लिए द्वारा समय-समय पर पल्स पोलियो वृक्षारोपण, साक्षरता अभियान, आपदा राहत कोष तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सहयोग देकर विभिन्न राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाते आ रहा है। इसके साथ ही बैंक द्वारा भारत सरकार की लोक कल्याणकारी निःक्षय मित्र योजना के तहत अल्मोड़ा जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित आठ टी०बी० मरीजों को गोद लेकर प्रतिमाह पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जा रहा है।

    बैंक अध्यक्ष सी.ए. महेश चन्द्र जोशी जी ने बैंक की इस अद्वितीय प्रगति में सहयोग के लिए संचालक मण्डल के सदस्यों, अंशधारकों, ग्राहकों, उत्तराखण्ड शासन, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल व गढ़वाल मण्डल, उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों, समस्त नगर निगम महापौरों नगर पालिका अध्यक्षों, समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों भारतीय रिजर्व बैंक, सहकारिता विभाग आडिट विभाग, सभी बैंकों व अपने बैंक के सभी समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर बैंक उपाध्यक्षा डॉ० वसुधा पन्त, बैंक संचालक श्री सुरेन्द्र प्रसाद, श्रीमती सुजाता गुलाटी, विनय कुमार टण्डन, सी.ए. दिनेश चन्द्र, सी.ए. गगनदीप सिंह सहदेव, प्रकाश पेटशाली, हरीश चन्द्र पाठक, चन्द्रशेखर काण्डपाल, दीपक गौड, जीतेन्द्र सिंह, गिरीश धवन प्रकाश पाण्डे, सदी राम आर्या, बँक प्रतिनिधि श्रीमती प्रभा साह, आनन्द सिंह बगड़वाल, किशन चन्द्र गुरुरानी, नवीन चन्द्र पाठक, गोविन्द लाल वर्मा, श्री सुनील अग्रवाल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य लक्ष्मण सिंह ऐठानी, विनीत दुर्गापाल, मुमताज हुसैन शाह, दीवान सिंह बिष्ट एवं सामान्य निकाय को प्रतिनिधिगण तथा बैंक के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *