• Tue. Mar 10th, 2026

    अल्मोड़ा: नहीं थम रहा शराब पीकर गाड़ी चलाने का सिलसिला, पुलिस ने फिर एक को किया गिरफ्तार

    शराब पीकर वाहन चलाना चालक को पड़ा महंगा

    लमगड़ा पुलिस ने एल्कोमीटर से चेकिंग कर चालक को किया गिरफ्तार, वाहन मैक्स सीज

    रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक,उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

    27 जून को लमगड़ा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु एल्कोमीटर से चेकिंग की गई, इस दौरान वाहन संख्या- UK 04 TA 5274 मैक्स टैक्सी के चालक आनन्द आर्य निवासी लमगडा, अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मैक्स को सीज किया गया।



    इसके अतिरिक्त 05 वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे होने पर चालानी कार्यवाही की गई और प्रेशर हार्न निकलवाये गए।

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *