• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा: कल जनपद के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

    अल्मोड़ा: जनपद में लगातार बारिश और मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कल यानी 7 जुलाई को विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह कदम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है।

    जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 07 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई, 2023 तक जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इसी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से 07 जुलाई, 2023 (शुक्रवार) यानी कल जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक/प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक एवं संविदा कर्मचारी समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *