• Sun. Mar 29th, 2026

    बीस जुलाई तक बूथ कमेटियों का कार्य पूरा कर लें कार्यकर्ता-भूपेन्द्र भोज


    अल्मोड़ा-आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज एवं संचालन गीता मेहरा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने किया।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की कार्यकारिणी की एक महत्पूर्ण बैठक स्थानीय होटल शिखर में संगठन की मजबूती के उद्देश्य से आहूत की गयी है। इस बैठक में ब्लॉक से बूथ स्तर तक कमेटी के गठन के बाबत चर्चा की गयी।

    भोज ने कहा कि जो भी पदाधिकारी द्वारा संगठन व कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने में कमी या सहयोग नहीं किया जायेगा उसको बदलने का कार्य किया जायेगा।जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि सभी 20 जुलाई तक बूथ कमेटी का कार्य पूरा कर ले।इस अवसर पर सभी पदाधकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ स्तर पर संघटन को मजबूत करने का अनुरोध किया है।

    इस अवसर पर उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए लोगो को जोड़ने का कार्य करना है। जिससे संघटन व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में उसका फायदा मिलेगा।

    इस अवसर पर उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आज बूथ स्तर से जिले स्तर तक संघटन में सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है। तभी संगठन मजबूत होगा।

    विदित हो कि जबसे भूपेन्द्र सिंह भोज ने अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान सम्भाली है तबसे संगठन को काफी मजबूती मिली है तथा कार्यकर्ताओं में भी एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल शोभा जोशी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः देवेन्द्र बिष्ट,विक्रम बिष्ट,गोपाल कनवाल, पूरन सुप्याल,अंकुर कांडपाल,विशन सिंह बिष्ट,कुन्दन भण्डारी,शिवराज नयाल,जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी राधा बिष्ट,किशन लाल जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा,दिनेश नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,प्रभारी क्रमश मनोज सनवाल, देवेन्द्र बिष्ट,बी के पांडे,प्रताप राम,दीवान सतवाल,हरीश रौतेला,विनोद वैष्णव,देव आर्य,पी सी सी सदस्य दान सिंह,गोपाल चौहान,नरेंद्र बनौला,गजेन्द्र फर्त्याल,नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह,देवेन्द्र धौनी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश आर्या,तारू तिवारी कोषाध्यक्ष,सलीम अख्त,जया जोशी,एन डी पांडे,रमेश लटवाल,हरीश भट्ट,भुवन दोसाद,किशन बिष्ट, त्रिलोचन जोशी आदि उपस्थित थे।बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन भी किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि प्रधानमंत्री के दबाव में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की सदस्यता के खिलाफ निर्णय लिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *