• Wed. Mar 18th, 2026

    अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो मकान मालिकों पर दस-दस हज़ार की हुई चालानी कार्यवाही

    अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान जारी,बिना सत्यापन किराये पर रखना रहना पड़ेगा भारी

    रानीखेत पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों पर की 10,000₹- 10,000₹ की चालानी कार्यवाही

    रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है।


    आज 8 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पन्त के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस ने गनियाधोली, ताड़ीखेत, सोनी बिनसर क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया, दो मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर उनके विरुद्ध 10,000-10,000 रु0 की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई ।


    सत्यापन अभियान के दौरान रानीखेत पुलिस द्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।
    अभियान जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *