• Tue. Mar 31st, 2026

    अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में लगाई गई डिजिटल हेल्थ एटीएम मशीन से शुरू हुई जाँच

    अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में डिजिटल हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। गुरुवार से हेल्थ एटीएम मशीन से जांचें शुरू हो गई हैं। इस मशीन से मधुमेह, रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, ईसीजी, पल्स रेट, ऑक्सीजन लेवल सहित 23 जांचें तरह की जांच की जा सकती हैं। वहीं रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिससे मरीजों को लाभ होगा।

    मशीन में मोबाइल नंबर भी पंजीकृत किया जा रहा है ताकि मरीज को मोबाइल पर रिपोर्ट मिल सके। ज़िला चिकित्सालय अल्मोड़ा के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एच सी गडकोटी ने बताया कि डिजिटल हेल्थ एटीएम मशीन से कुछ ही मिनटों में जांच रिपोर्ट आ जाएगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *