अल्मोड़ा। रविवार 16 जुलाई को धौलछीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना बाजार में 04 लोग शराब के नशे में शोर- शराबा कर उत्पात मचा रहे है, सूचना पर मौके पर पहुंची, धौलछीना पुलिस द्वारा चारों लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य नही करने की सख्त हिदायत दी गई।
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों का विवरण
(1) दिवान राम निवासी हटौला, अल्मोड़ा
(2) संजय कुमार निवासी खाकरी, अल्मोड़ा
(3) कुन्दन सिंह निवासी कसाड बैंड, अल्मोड़ा
(4) दिवान सिंह निवासी कसाड बैंड, अल्मोड़ा

