• Fri. Apr 24th, 2026

    अल्मोड़ा: बिना पुलिस सत्यापन रह रहे गैर राज्य के सोलह लोग हुए गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान वृहद स्तर पर जारी

    धौलछीना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया डोर टू डोर सत्यापन अभियान

    पुलिस सत्यापन कराये बगैर किरायेदार रखना सम्बन्धित दो मकान मालिकों को पड़ा भारी,
    धौलछीना पुलिस ने दोनों मालिकों पर की 10-10 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही।

    रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये है।

    कल 17 जुलाई को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र सेराघाट में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान गैर राज्य के 16 व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के रहते हुए पाये गये जिस पर धौलछीना पुलिस द्वारा सभी 16 व्यक्तियों को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए चालानी कार्यवाही की गयी, साथ ही उक्त व्यक्तियों को बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर *सम्बन्धित 02 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।
    इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

    गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण-


    1– सलीम निवासी शीशगढ़, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    2- अबरार निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    3- फिरोज निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    4- मौ0 माजिद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    5- साहिद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    6- जुल्फिकार निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    7- वकील अहमद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    8- वसीम निवासी किच्छा
    9- समीर निवासी निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    10- मौ0 आलम निवासी निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    11- मौ0 साहिल निवासी किच्छा
    12- मौ0 शोएब निवासी निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    13- रतन किशोर निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    14- राजेश निवासी, शीशगढ़, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    15- अरूण निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, उ0प्रदेश
    16- अभिषेक निवासी चचेट, जनपद बरेली, उ0प्रदेश

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *