• Sat. Mar 21st, 2026

    दुकान में घुसा सांप, सभाषद ने वन विभाग के साथ रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में

    Byswati tewari

    Aug 1, 2023

    अल्मोड़ा-आज एन.टी.डी वार्ड के अंतर्गत रानीधारा में वीर सिंह रावत के किराएदार बसंत कुमार की दुकान में एक सांप घुस गया जिसकी सूचना उन्होंने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी। अमित साह मोनू तत्काल से मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को अवगत कराया गया जिसपर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

    जहां सांप नाली में घुस गया।करीब 1 घंटे के रेस्क्यू के पश्चात उस सांप को पकड़ लिया गया और उसको सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया।सांप के रेस्क्यू में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू,कृष्णा बहादुर सिंह,वन दरोगा इंदिरा मर्तोलिया वन बीट अधिकारी दिनेश रावत,तुलसी और विद्या आदि उपस्थित रहे।

    विदित हो कि लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं। वार्ड के अलावा नगर क्षेत्र में भी जनसेवा के कार्यों में इनके द्वारा बढ़ चढ़ कर योगदान किया जाता है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *