• Sun. Mar 22nd, 2026

    मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    उदयीमान छात्रवृति योजना अगला चरण ट्रायल सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में 4 अगस्त से 10 अगस्त 2023 तक संपन्न होगा


    अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्र/छात्राओं( खिलाडियों) ने नगर पालिका क्षेत्र स्तर में प्रथम चक्र में शामिल होकर प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया।

    सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले प्रतिभागी को जिला स्तर की द्वितीय एवं अंतिम चक्र में प्रतिभाग कर इस छात्रवृत्ति योजना शारीरिक दक्षता परीक्षण की पात्रता प्राप्त करनी होगी। अगला (द्वितीय चक्र) चयन (शारीरिक दक्षता परीक्षा) ट्रायल सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में 4 अगस्त से 10 अगस्त 2023 तक संपन्न होगा।मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023/ 2024 के लिए चयन हेतु ट्रायल (शारीरिक दक्षता परीक्षण) में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा )शसे विभिन्न आयु वर्ग में निम्नलिखित बालक /बालिकाओं ने नगर पालिका क्षेत्र स्तर में प्रतिभाग किया। जिसमें बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी इस प्रकार रहे।अंशिका बिष्ट कक्षा 3, ट्यूलिप पंत कक्षा 4, जया बिष्ट ,कक्षा 5, अस्मिता पांडे कक्षा 6,अवनि बिष्ट कक्षा 7, माही बिरोरिया कक्षा 7, लक्षिता कक्षा 8, वर्षा मेहता कक्षा 8, रिया बोरा कक्षा 8 ,प्रज्ञा कठायत कक्षा 8, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत यह नगरपालिका स्तरीय हेतु चयन, ट्रायल शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रथम चरण में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र /छात्राएं ने अपना जिला स्तर की चयन ट्रायल शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु अपना चयन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सुनिश्चित किया हैं।

    जिसमें चयनित छात्राओं ( खिलाडियों) के नाम इस प्रकार है।अंशिका बिष्ट कक्षा 3, अवनि बिष्ट कक्षा 7,माही बिरोरिया कक्षा 7 ,वर्षा मेहता कक्षा 8।ज्ञातव्य है की विगत वर्ष भी मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन उदयीमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत मानस पब्लिक स्कूल के 4 प्रतिभावान छात्राओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति योजना के तहत अपना चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण में शानदार प्रदर्शन कर पात्रता प्राप्त कर चुके हैं।मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में छात्रवृत्ति की योजना की पात्रता प्राप्त कर चुके है वर्ष 2022 वर्ष 20 23 के लिए,
    मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और जानकारी दी।

    यह बालक /बालिका वर्ग में प्रथम चक्र की (नगर पालिका क्षेत्र स्तर की)चयन प्रक्रिया संपन्न हुई वर्ष 2023वर्ष 2024 के लिए दिनांक 4 अगस्त 2023 से 10 अगस्त तक बालक/ बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्ग में (दिवतीय चरण की जिला स्तर) की चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षण, सिमकिनी मैदान अल्मोड़ा में संपन्न कराई जाएगी। जिसमें मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के बालक/ बालिकाएं अपने अपने आयु वर्ग के छात्र छात्राओं विभिन्न आयु वर्ग में शामिल विभिन्न विद्यालयों से चयनित अभ्यर्थियों (प्रतिभागियों) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

    प्रतिभावान खिलाडी जिला स्तर पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे

    मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि हमारे प्रतिभावान खिलाडी जिला स्तर पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।इस आशा के साथ सबको बधाई और शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023/2024 के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के समस्त शासकीय ,अशासकीय ,प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, तथा समस्त निजी विद्यालयों के 8 से 14 वर्ष आयु तक के बालक/ बालिकाओं के चयन हेतु ट्रायल शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन(अ० उ० राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा) में दिनांक 31 जुलाई 2023 को बालिका वर्ग एवं दिनांक 1 अगस्त 2023 को बालक वर्ग में आयोजित किया गया।

    बालक वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से विभिन्न आयु वर्ग में शामिल होकर अपने अपने आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।प्रतीक बिष्ट , ललित मोहन गैड़ा मयंक गैड़ा, मयंक पिलखवाल,ओम आर्या सत्यम कांडपाल,विजय भट्ट, प्रथम चक्र में शामिल होकर प्रतिभाग किया।उक्त ट्रायल( शारीरिक दक्षता परीक्षण) के पश्चात चयनित (बालक/ बालिकाओं )द्वारा जनपद स्तरीय चयन ट्रायल (शारीरिक दक्षता परीक्षण )जो कि दिनांक 4 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रातः 10:00 बजे से (सीमकनी खेल मैदान अल्मोड़ा में आयोजित किए जाएंगे।

    विभिन्न सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

    अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के चयनित दो सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया जिसमें कुर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा, शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, एन.वी.यू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ,आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ,आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, मिनर्वा रेज पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, पाइनवुड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, सैंट अग्नेस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा ,आदि विद्यालयों से दर्जनों बालक/ बालिकाओं ने अपने-अपने विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।

    दीपक वर्मा (अध्यापक )सीo आरo सी o,नगर क्षेत्र अल्मोड़ा, श्रीमती नीरू पांडे (अध्यापक) ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा ,श्री पंकज मेर ,( अध्यापक)अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, श्री संजय डेनियल, (अध्यापक )रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, श्रीमती बेबी जैरा (अध्यापक)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एन.टी.टी अल्मोड़ा ,श्रीमती प्रतिभा वर्मा (अध्यापक) आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, श्रीमती मनीषा पांडे (अध्यापक) आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा ,श्रीमती सुजाता शर्मा (अध्यापक) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, प्रकाश चंद जोशी अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा, कैलाश शर्मा उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, गीता मेहरा महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, जसोद सिंह बिष्ट राज्य प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति,रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा, हरीश बनौला अध्यक्ष पब्लिक स्कूल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी अल्मोड़ा, कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा,ललित लटवाल,प्रदीप गुरुरानी, गिरिश शर्मा, संयोजक पब्लिक स्कूल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी अल्मोड़ा, सुशील शाह अध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा, डॉ ०नवीन भट्ट, डा ०प्रेम प्रकाश पांडे, निर्देशक योग निलेनियम अल्मोड़ा, मानस स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाओं आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *