• Fri. Apr 24th, 2026

    अल्मोड़ा: हवालबाग में चार मकान मालिकों और तेरह किरायदारों को सत्यापन न कराने पर पड़ा जुर्माना

    बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 04 मकान मालिकों पर की 40 हजार की चालानी कार्यवाही
    बिना सत्यापन किराये पर रहने वाले 13 लोगों पर भी हुआ जुर्माना

    SSP अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान वृहद स्तर पर जारी

    रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों* की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।


    सोमेश्वर पुलिस ने हवालबाग क्षेत्र में चलाया सघन सत्यापन अभियान


    3 अगस्त को थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र हवालबाग में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन रह रहे 13 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए, कुल 3,250/- रुपये जुर्माना वसूला गया, साथ ही बिना पुलिस सत्यापन अपने मकान में किरायेदार रखने पर सम्बन्धित 04 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत ₹10-10 हजार (कुल 40 हजार ) के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

    इसके उपरांत थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा पुलिस टीम स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *