• Tue. Mar 10th, 2026

    अल्मोड़ा: ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में चलाई गई कराटे व मार्शल आर्ट की क्लास

    आज ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या उमा डालकोटी जी के द्वारा विद्यालय में कराटे व मार्शल आर्ट की क्लास चलायी गई।

    जिसमें सभी छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
    कोच यशपाल भट्ट ने छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट, योग व आत्मरक्षा के गुण व प्रशिक्षण दिया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में हर रविवार सुबह 9 बजे से कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


    इस उपलक्ष्य में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल‌‌‌ अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा डालकोटी जी ने कहा आज के समय में सभी छात्र व छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुण आने चाहिए। और हमारे शरीर को रोज व्यायाम कर व शरीर को स्वस्थ रहें। कोच यशपाल भट्ट के साथ उनके सहायक में दीपिका बिष्ट व हिमांशु उपस्थित थे। सभी छात्र व छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *