• Tue. Mar 24th, 2026

    अल्मोड़ा: नगर पालिका अध्यक्ष ने आवारा घूमती गाय मालिकों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया

    सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी लगातार बढ रहा

    आवारा गायों पर नियन्त्रण व अंकुश लगाये जाने के लिये सरकार द्वार टैग लगाने की योजना बनाई गई पर इसके बाद भी सेकड़ो टैग लगे जानवर (गाय/बैल)बाजारों मे घूम रहे है ,इस पर सवाल उठाते अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा प्रदेश मे आपरेशन कामधेनु चलाने की बात कही जा रही है पर अल्मोड़ा जनपद में आपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही है , और अल्मोड़ा बाजारों /सड़को मे टैग लगी गायें बेखौफ घूम रही है ,
    इसके अलावा सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी लगातार बढ रहा है।
    उन्होने नगर पालिका पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग से अनुरोध किया है कि ये तीनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों मे छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और निरन्तर कार्यवाही करें जिससे कि बाजारों व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके , उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवारा पशुओं को नियन्त्रित करने के कई उपाय किये जा रहे है,पर ये उपाय धरातल मे नही दिखाई दे रहे है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर इन गौ स्वामियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है इस मामले को वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे,और यदि जरूरत पड़ी तो शिकायत भी दर्ज करवाएंगे। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया कि गायों मालिको पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी, पालिका अध्यक्ष जी ने कुत्तों की समस्या के निराकरण के लिए सरकार ने बधियाकरण के लिए कुछ संस्थाए चिन्हित की है पर बार बार विज्ञापन देने पर भी चिन्हित संस्थाओं के आगे ना आने पर सम्बंधित विभागों को संस्थओं के लाइसेंस निरस्त करने चाहिए। ज्ञापन देने वालो में संजय पाण्डे, भुवन चंद्र जोशी, देव सिंह टंगड़िया, सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित शाह (मोनू ) और सभासद दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *