उत्तराखंड में इन दिनों एक और जहां भारी बारिश से लोग परेशान है वहीं सड़क दुर्घटनाओं की खबरें भी चिंता का विषय हैं। देहरादून से उत्तरकाशी जाते हुए रोडवेज की बस मौर्याणा टॉप (धनोल्टी) से 2 किलोमीटर आगे खाई में गिरते समय हवा में लटक गयी , बस एक पेड़ में अटकने के कारण गहरी खाई में जाने से बच गई। जसमें सवार लगभग 21लोगों की जान बाल बाल बची।

जानकारी अनुसार उत्तराखंड परिवहन की बस संख्या UK 07GA 3246 सुबह साढ़े पाँच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी।जब यह रोडवेज बस लगभग सुबह सात बजे मौरियाणा के पास पहुँची तो अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और रोड से उतरते हुए बस पेड़ो से टकरा कर खाई मे गिरने से बच गयी।बस मे 21 यात्री सवार बताये जा रहे है।सभी यात्रियो को हल्की फुल्की चोटे आयी है। किस्मत से बढ़ा हादसा होने से टल गया।सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची ।सभी यात्रियो को बस से बाहर सुरक्षित निकाला गया हैँ।
