• Sat. Apr 25th, 2026

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर

    Byswati tewari

    Aug 21, 2023

    जरूरी कानूनी जानकारी दी गयी

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने केयर सेंटर में लगाया शिविर वरिष्ठ नागरिकों को दी महत्त्वपूर्ण कानूनी जानकारी

    अल्मोड़ा- इंटरनेशनल सीनियर सिटीजन डे के उपलक्ष्य पर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा द्वारा दिनाँक 21/8/2023 को ओल्ड ऐज डे केयर सेंटर रानीखेत में शिविर का आयोजन किया गया।

    सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं) योजना,2016, वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारो से भरण-पोषण में भोजन,कपड़े, निवास,चिकित्सा लेने की जानकारी व नालसा(मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं)योजना,2015, साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी/घोटालों आदि के बारे में व प्लास्टिक का प्रयोग न करने व प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में, स्वच्छ्ता के महत्व,नशे के दुष्प्रभाव आदि के विषयों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

    इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलिंटियर हेमा पांडे उपस्थित रहीं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *