• Sun. Mar 22nd, 2026

    यू-जीनियस 2.0 का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ, 1000 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग


    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘‘यू-जीनियस 2.0’’ का शुभारंभ किया। यूनियन बैंक की ओर से देशभर में 32 स्थानों में इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा।

    32 स्थानों से सभी विजेता बच्चों का मेगा फाइनल मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस क्विज प्रतियोगिता में 250 स्कूलों के 1000 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि प्रतियोगिता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है और यह हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करती है। उन्होंने कहा कि बच्चे त्रिशूल के रूप में अपने अंदर 3 गुण दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्म नियंत्रण और आत्मानुशासन को अवश्य धारण करें। अपने मिशन और लक्ष्य हमेशा ऊंचे और असीमित रखें और उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करें।

    कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरणविद डॉ.अनिल जोशी ने उपस्थित बच्चों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। हम सभी को प्रकृति के विज्ञान को समझना चाहिए। हमें प्रकृति के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिल सके।

    इस दौरान पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय निदेशक लोकनाथ साहू ने प्रतियोगिता और बैंक की ओर से सीएसआर के तहत की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *