• Sun. Mar 29th, 2026

    भारत स्वाभिमान उत्तराखंड राज्य प्रभारी भास्कर ओली पहुंचे अल्मोड़ा

    अल्मोड़ा-आज दिनांक 26 अगस्त को भारत स्वाभिमान उत्तराखंड राज्य प्रभारी भास्कर ओली द्वारा विचार गोष्ठी कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन टंधारा नौला के सरस्वती इन होटल में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी रूप सिंह एवम भारत अभिमान पतंजलि योगपीठ के युवा प्रभारी कमल कुमार बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भास्कर गोली भारत स्वाभिमान न्यास उत्तराखंड राज्य प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट,भारत स्वाभिमान किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी द्वारा गुलदस्ता भेट कर किया गया।कार्यक्रम में रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष,पूरन सिंह रावत,जसोद सिंह बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट,श्रीमती जानकी ओली,माया वर्मा,श्रीमती माया भोज, श्रीमती तुलसी सिराड़ी,श्रीमती चंद्र जोशी, भगवान सिंह डोभाल,गंगा विष्ट श्रीमती हंसी धनिक,हेमचंद जोशी, शीला मिश्रा,ललित मोहन गौड़,आशा पंत,रुचि सिंह,काजल कांडपाल ,काजल मेहरा, छाया मेहरा, अन्नत बिष्ट ,उमेश चंद तिवारी ,राहुल धनिक,नवल किशोर जोशी,बच्ची सिंह बिष्ट शंकर सिंह,कैलाश चंद जोशी रमेश चंद कृपाल ,सिंह जमन सिंह आनंद सिंह अग्रवाल, पूरन सिंह सिराड़ी,चंदन सिंह बोरा,अति दीवान सिंह ,हर्षवर्धन चौधरी चतुर सिंह बिष्ट , सी एल वर्मा, मदन सिंह मटेला ,रंजीत सिंह अधिकारी ,लक्ष्मण भोज ,गोविंद बल्लभ जोशी ,के बी पांडे,रमेश चंद्र, रमा मेहता,रश्मि जोशी,भूपेन बलिया,प्रणव बल्दिया,हर्षवर्धन सिराड़ी आदि उपस्थित थे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में योग की विशेषताओं पर विचार रखें।इस विचार गोष्ठी पर मुख्य अतिथि भास्कर ओली भारत स्वाभिमान की राज्य प्रभारी ने सबका मार्गदर्शन किया।शिक्षा एवं योग के प्रचार प्रसार हेतु भ्रमण में योग शिक्षा को और बेहतर और जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया और इस पर बेहतर कार्य करने की टिप्स बताएं।कैसे हम और अधिक लाभान्वित हो सकते हैं इस पर उपस्थित विशेषज्ञों ने अपनी राय और विचार जसोद सिंह राज्य प्रभारी किसान सेवा समिति उत्तराखण्ड ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *