अपनी व 02 अन्य सवारियों की जान को डाल रहा था जोखिम में
एल्कोमीटर मशीन से शराब की जांच करने पर आ गया पकड़ में
दिनांक- 29.08.2023 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में उ0नि0 जीवन सिंह सामंत द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान स्याल्दे के पास वाहन संख्या- UK04 X 5038 पल्सर के चालक सुभाष सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम डुंगरी, पोस्ट तुराचौरा, अल्मोड़ा को बिना हेलमेट व ट्रिपल राईडिंग करने पर रोका गया तथा वाहन के कागजात व डीएल प्रस्तुत करने हेतु कहा गया तो वाहन चालक द्वारा बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चलाया जा रहा था। वाहन चालक सुभाष सिंह का एल्कोमीटर टेस्ट किया गया तो वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी एवं बाइक में सवार 02 अन्य सवारियों की जान जोखिम में डालने पर वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन मो0सा0 को सीज किया गया।

