• Tue. Mar 31st, 2026

    अल्मोड़ा: नशे में कार चलाना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार, वाहन सीज़

    रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही* के निर्देश दिये गये है।

    अगस्त महीने के आखिरी दिन 31 तारीख को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान कार संख्या UK 04 F 8619 alto के चालक पंकज सिंह बिष्ट पुत्र खीम सिंह बिष्ट निवासी ठाट लमगड़ा जिला अल्मोड़ा को नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *