• Fri. Feb 13th, 2026

अल्मोड़ा: गुरूद्वारे का ताला तोड़ करी चोरी, गिरफ्तार

अल्मोड़ा: गुरुद्वारे का ताले तोड़कर 10 हजार रुपये की चोरी की घटना का रानीखेत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही चोरी के पैसों से खरीदा गया 01 मोबाइल व ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की छैनी आदि भी बरामद की है।

      मामला

दिनांक- 24-25/08/2023 को केआरसी रानीखेत स्थित गुरुद्वारे का ताले तोड़कर दान पात्र से 10,000 रुपए चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में प्राप्त प्रार्थना पत्र में कोतवाली रानीखेत पुलिस द्वारा जांच करने पर प्रकरण में सत्यता पाये जाने पर कोतवाली रानीखेत में धारा – 457/380 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। 

    

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

     रानीखेत से गिरफ्तार

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचंद्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकन करने के उपरांत ठोस सुरागरसी- पतारसी करते हुए आज दिनांक- 04.09.2023 को उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पंकज जीना को अशोक द्वार रानीखेत से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की धनराशि से खरीदा गया एक मोबाईल कीमती छः हजार रुपये, नगद 320 रुपये, एक कृपाण व ताला तोड़ने में प्रयुक्त 01 लोहे छैनी बरामद की गयी।पूछताछ में अभियुक्त ने दिनांक- 24-25/8/2023 की रात्रि को गुरुद्वारे में दानपात्र का ताला तोड़कर लगभग 9500 रुपए चोरी करना कबूल किया है।  अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की  जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

    पंकज जीना,उम्र 26 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह जीना निवासी उरौली, पो0 भैसोली, रानीखेत, अल्मोड़ा

बरामदगी

1- एक मोबाइल फोन कीमत ₹6000/- (चोरी के पैसों से खरीदा हुआ)
2- चोरी की धनराशि नगद- 320/- रुपए
3- एक कृपाण
4- ताला तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे की छैनी 

पुलिस टीम

1-उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली रानीखेत
2-हेड कनि0 जीवन भंडारी, कोतवाली रानीखेत
3-कानि0 कमल गोस्वामी,कोतवाली रानीखेत

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *